{"_id":"6003226f8ebc3e31cf434021","slug":"youth-killed-in-accident-on-kasimpura-byala-road-devband-news-mrt5208617155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के यहां जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के यहां जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
कासिमपुरा-भायला मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
ी
देवबंद। कासिमपुरा-भायला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मामा के घर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ के खुर्द कंकरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र सुभाष शुक्रवार की रात बाइक से नन्हेड़ा आसा में अपने मामा के यहां जा रहा था। जब वह कासिमपुरा भायला मार्ग के बीच पहुंचा तो अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर खानकाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खानकाह चौकी प्रभारी असगर अली ने बताया कि सोनू की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हो पाई। जबकि उसके मोबाइल में मिले नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन भी देवबंद पहुंच गए थे।