फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed by train at Talheedy station

तलहेड़ी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by train at Talheedy station
तलहेड़ी बुजुर्ग में रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटे युवक के शव को देखते लोग - फोटो : DEVBAND
तलहेड़ी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की गर्दन धड़ से बिल्कुल अलग पड़ी थी। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

जम्मू से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस के ड्राइवर ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे किमी संख्या 156/54 पर एक युवक के ट्रेन से कट जाने की सूचना तलहेड़ी स्टेशन मास्टर को दी। युवक की गर्दन धड़ से अलग थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान अय्याज (25) निवासी अंबोली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि अय्याज घर से किसी काम के लिए निकला था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। बाद में गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed