फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth found corona infected in the district

युवक कोरोना संक्रमित मिला

Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth found corona infected in the district
जिले में युवक कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
करीब बीस दिनों से जनपद में कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं था। शनिवार को आई 1306 सैंपलों की जांच में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि युवक भोकरहेड़ी का रहने वाला है। जो हरियाणा मेें काम करता है। विगत दिनों वह जम्मू से यहां आया था। स्टेशन पर उसका सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही वह हरियाणा चला गया। इस संबंध में उसे और उसके परिजनों को सूचना दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर उसके छह परिजनों के जांच के लिए सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा है।

4772 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शनिवार को 4772 लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया, जिनमें से 1450 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 3322 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed