फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies near Tikoula sugar mill, driver serious

टिकौला चीनी मिल के पास युवक की मौत, चालक गंभीर

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies near Tikoula sugar mill, driver serious
टिकौला चीनी मिल के पास युवक की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टिकौला चीनी मिल के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व एक युवक गन्ने की पुलियों के नीचे दब गए, जिन्हें निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के समाना निवासी नरेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉले से चीनी मिल में गन्ने डालने का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर नरेंद्र गन्ने लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर बहसूमा स्थित तौल केंद्र से टिकौला चीनी जा रहा था। रामराज से बहसूमा क्षेत्र के गांव मीरपुर तखावली निवासी सुमित भी चीनी मिल जाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठ गया। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर चीनी मिल के पास पहुंचा, मेरठ की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक व सुमित गन्ने की पुलियों के ढेर के नीचे दब गए। राहगीरों ने गन्ने की पुलियों को काटकर बमुश्किल दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर हालत में जानसठ सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस ने शक के आधार पर चीनी मिल में खड़े एक ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जिसके चालक से हादसे की बाबत पूछताछ की जा रही है। मामले में देर शाम तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed