{"_id":"5fb56dc58ebc3e9bb54312f1","slug":"youth-dies-mother-injured-in-collision-with-school-van-muzaffarnagar-news-mrt511538382","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल
विज्ञापन
हाइवे पर वैन के नीचे घुसी बाइक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल वैन की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बिटावदा में देवता पूजन के लिए खेत पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। युवक की 25 नवंबर को शादी होनी थी।
दिल्ली के धीरज विहार कराला गांव निवासी राजेंद्र रूहेला के बेटे प्रदीप (26) की शादी 25 नवंबर को दिल्ली के ही खजूरी निवासी युवती के साथ होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए राजेंद्र का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव बिटावदा आया हुआ था। बुधवार को प्रदीप अपनी मां पुष्पा देवी (50) के साथ बाइक पर भात के लिए बुढ़ाना गया था। वहां से लौटकर मां-बेटा बाइक से ही गांव बिटावदा में मेरठ-करनाल हाईवे के दूसरी ओर स्थित खेतों में देवता पूजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी मेरठ की ओर से आती तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक स्कूल वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैन में सवार स्कूल की शिक्षिकाओं को अन्य वाहन से उनके गंतव्य तक भेज दिया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि प्रदीप के तयेरे भाई मनोज ने वैन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल वैन को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश की जा रही है। बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।