{"_id":"5edfd04b8ebc3e42ec149b3e","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-in-paper-mill-uproar-muzaffarnagar-news-mrt4856685104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी युवक काफी समय से गांव जौली रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करता था। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह फैक्टरी गया था, जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसका शव पेपर मिल की गाड़ी में रखकर उसके घर भिजवा दिया। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी योगेश शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इस संबंध में किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।
प्रेमी युगल को लेकर कचहरी परिसर में बखेड़ा
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का काफी समय से शाहपुर क्षेत्र की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवक-युवती कोर्ट मेरिज करने कचहरी परिसर जा पहुंचे, जिसकी भनक युवती के परिजनों को भी लग गई और वे भी कचहरी आ धमके। आरोप है कि युवती के परिजनों ने दोनों को एक अधिवक्ता के केबिन में बैठे हुए पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देख युवक मौके से भाग निकला, जबकि युवती व उसके परिजनों को पुलिस थाने ले गई। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि युवती का प्रकरण शाहपुर थाने से संबंधित था, जिसके चलते उन्हें शाहपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
चौकी प्रभारियों के भी कार्यक्षेत्र में तब्दीली
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार शाम जनपद के कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया है। इसके तहत पुलिस लाइन से एसआई सुरेंद्र राव को कुटेसरा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसआई जितेंद्र शर्मा को थाना मीरापुर में एसएसआई बनाते हुए यहां के एसएसआई रहे कर्मवीर सिंह से यह कार्यभार वापस ले लिया है। बुढ़ाना चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को थाना चरथावल, रतनपुरी थाने से एसआई चेतन तोमर को प्रभारी चौकी जसोई और पुलिस लाइन से प्रशांत गिरी को शहर कोतवाली भेजा गया है।