{"_id":"5f206cb98ebc3e9ff12e1144","slug":"youth-dies-in-panipat-accident-muzaffarnagar-news-mrt4935439112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हुए हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में हुए हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में हुए हादसे में युवक की मौत
भौराकलां। गांव निवासी युवक की पानीपत में सोमवार देर रात हुए हादसे में मौत हो गई। युवक लॉकडाउन के बाद एक सप्ताह पूर्व ही मजदूरी करने पानीपत गया था, जहां अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
भौराकलां निवासी सूरज (20) पुत्र भोपाल लॉकडाउन के बाद मजदूरी करने करीब एक सप्ताह पूर्व हरियाणा प्रांत के जनपद पानीपत गया था, तभी से वह पानीपत में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। पानीपत पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11 बजे सूरज काम से बाइक से वापस कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई। सूरज की जेब से मिले मोबाइल के जरिये उसकी शनाख्त के बाद हरियाणा पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मंगलवार सुबह ही पानीपत के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में लाया गया, जहां शाम गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।