फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies in highway accident, fellow serious

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 08 Nov 2020 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in highway accident, fellow serious
हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे स्थित जौली कट पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पचेंडा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने घायल युवक पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने वस्तुस्थिति से अवगत कराकर शांत किया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी कल्लू शुक्रवार रात अपने दोस्त गांव पचेंड़ा निवासी अनुज को उसके घर से साथ बुलाकर अपने साथ ले गया। रात दोनों युवक बाइक से हाईवे बाईपास स्थित जौली कट से शहर में आ रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अनुज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अनुज की मौत की सूचना पर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां उसके दोस्त कल्लू पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अनुज के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराकर शांत किया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। अनुज के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed