{"_id":"62c33b909c4b206c45183360","slug":"youth-dies-in-car-collision-on-panipat-khatima-road-khatauli-news-mrt595655743","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा मार्ग पर कारों की की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा मार्ग पर कारों की की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-खटीमा मार्ग पर कारों की की भिड़ंत में युवक की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के पास स्कॉर्पियो और अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें आल्टो कार मालिक की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन, उनके साथ एलडीबी के चेयरमैन और अल्टो कार में सवार महिला व दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। अल्टो कार से घायलों को बॉडी काटकर पुलिस व लोगों ने बाहर निकाला। गंभीर घायल पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर जिला बिजनौर के थाना नूरपुर के गांव अमीनगर पालनी, हाल निवासी गांधीनगर, मुजफ्फरनगर निवासी रूपेश चौहान (45) पुत्र तेजपाल सिंह बिजनौर से अल्टो कार से अपनी पत्नी मोनिका और दो पुत्रों रुद्र व ऋषभ को साथ लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के पास ग्रीन फार्म हाउस के निकट ट्रक को ओवरटेक करते हुए मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार से अल्टो कार की टक्कर हो गई। हादसे में अल्टो कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार रूपेश चौहान उसकी पत्नी मोनिका, रुद्र व ऋषभ घायल हो गए और कार में ही फंस गए।
जबकि स्कॉर्पियो कार से मुजफ्फरनगर से जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना व कस्बा के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी साथ आ रहे थे। हादसे में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे रूपेश चौहान, उसकी पत्नी व दोनों पुत्रों को बॉडी काटकर बाहर निकाला और सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने रूपेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायल मोनिका, उसके दोनों पुत्रों रुद्र व ऋषभ, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद राजमार्ग पर लगा रहा जाम
हादसे के कारण पानीपत-खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और अल्टो कार को साइड में लगवाया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।