फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies in accidents, two injured

हादसों में युवक की मौत, दो गंभीर

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accidents, two injured
हादसों में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर हुए हादसों में मेरठ के युवक की मौत हो गई, जबकि पुरबालियान निवासी दो सगे भाई घायल हो गए।
दिल्ली-दून हाईवे पर पहला हादसा गांव नावला के सामने स्थित रेस्टोरेंट के निकट हुआ। मेरठ की ओर जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृत युवक की जनपद मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी शेर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों को अवगत करा दिया है। उधर, दिल्ली-दून हाईवे पर ही दूसरा हादसा मंसूरपुर में शाहपुर मोड़ पर हुआ। यहां बाइक सवार दो युवक हाईवे कट पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान गांव पुरबालियान निवासी सगे भाइयों कय्यूम और शमशाद के रूप में हुई है। दोनों भाइयों को सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed