फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies during treatment

संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment
संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला के मूल निवासी यज्ञराज पुत्र मानसिंह हाल निवासी इंचौड़ा का अपने भाई चमन के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इस जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच कोर्ट में मुकदमेबाजी भी चल रही है। सात नवंबर को यज्ञराज अपनी पत्नी प्रकाशो और अपने बेटे जितेंद्र के साथ खेत पर मेड़ बांध रहा था, तभी वहां उसका भाई चमन अपने बेटों प्रवीण, श्रवण और महिलाओं कासो उर्फ पूनम पत्नी श्रवण एवं भूरिया पत्नी प्रवीण के साथ लाठी डंडे, कुल्हाड़ी व बलकटी आदि अन्य धारदार हथियारों से मेड़ बांध रहे जितेंद्र व उसके पिता यज्ञराज पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में जितेंद्र लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़ा। बेटे को बचाने पहुंची मां प्रकाशो के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोपी जितेंद्र को मृत समझकर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों घायलों को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से डॉक्टरों ने घायल जितेंद्र को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर किया था। घायल जितेंद्र के सिर में ज्यादा चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी थी। घायल जितेंद्र को फिर मेरठ से दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। जितेंद्र की मौत की खबर लगने पर घर में कोहराम मच गया। शाम को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुँचा। पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में जितेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में यज्ञराज ने चमन, प्रवीण, श्रवण, जनेश्वर और कासो उर्फ पूनम व भूरिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद दो महिलाओं कासो उर्फ पूनम, भूरिया और जनेश्वर व प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को घायल जितेंद्र की अस्पताल में मौत होने के बाद पूर्व में पंजीकृत मुकदमे की धारा 307 को 302 में तरमीम किया गया है। बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed