फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to tractor collision, fellow serious

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor collision, fellow serious
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर संभलहेड़ा के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से संभलहेड़ा से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

नई दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी मनोज (28) पुत्र बाबूराम शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार हरीश निवासी मोहल्ला सराय गेट मीरापुर के साथ किसी काम से गांव संभलहेड़ा गया था। शाम को दोनों संभलहेड़ा से लौट रहे थे। जैसे वे गांव संभलहेड़ा से निकलकर एक स्कूल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के लिए लेकर रवाना हो गए। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान लक्ष्मीनगर निवासी मनोज की मौत हो गई, जबकि हरीश की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed