फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to love affair

प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हुई मौत

Sun, 28 Jun 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to love affair
प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हुई मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव हाशिमपुर निवासी युवक ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया था। बुधवार देर रात हुई वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर हत्या में शामिल रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुुर निवासी अरुण पुत्र सूरज गांव के ही राहुल कांबोज के घेर में सोया करता था। बृहस्पतिवार सुबह अरुण का शव उसी घेर में पेड़ से लटका मिला था। शव की संदिग्ध अवस्था देख उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। सीओ भोपा राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि अरुण के गांव की ही दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम संबंध थे। युवती के पड़ोसी फिरोज उर्फ छोटे पुत्र नसीम को यह पसंद नहीं था, जिसके चलते वह कई बार अरुण को युवती से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। चार दिन पूर्व भी आरोपी ने अरुण को युवती से दूर रहने अथवा जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ ने बताया कि इन प्रेम संबंधों के चलते ही फिरोज ने अपने दोस्तों साहन अली पुत्र अली हसन, मोहसिन उर्फ काला उर्फ चिलम पुत्र इस्लाम और शाहरूख उर्फ भूरा पुत्र डॉ कय्यूम सभी निवासीगण गांव हाशिमपुर के साथ मिलकर अरुण की हत्या की योजना बनाई। इसके तहत बुधवार रात चारों आरोपी राहुल कांबोज के घेर में जाकर छिप गए। देर रात जैसे ही अरुण सोने के लिए पहुंचा, चारों ने उसे घेरकर चारपाई पर ही दबोच लिया और गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के इरादे से शव को पेड़ से लटका दिया। सीओ ने बताया कि चारों हत्यारोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है, जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया है। एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed