फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies after being hit by vehicle on highway

हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle on highway
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान के पहासु निवासी अंकित (25) बृहस्पतिवार की देर रात बाइक द्वारा सहारनपुर से जा रहा था। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर के समीप मोनू ढाबे के पास पहुंचा तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed