फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth committed suicide in Bhopa

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide in Bhopa
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

भोपा। घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के जौली गांव निवासी व्यक्ती की पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ कहासुनी चली आ रही थी, जिससे घर में कलह भी थी। इसको लेकर 35 वर्षीय युवक ने अपने दूसरे मंजिल के मकान में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी समय तक वह दिखाई नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की गई। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वह छत के फंदे में लटका हुआ मिला। शोरगुल सुन काफी लोग मौके पर आ गए। जब इसकी सूचना पुलिस को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि युवक काफी समय से टेंशन में चल रहा था, जिसके कारण उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की बात की तो इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए और किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने औपचारिक रूप से शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जिसका देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि युवक की फांसी लगा कर जान दी है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed