फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   young man shot himself with a gun

युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी

Wed, 27 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
young man shot himself with a gun
युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में युवक ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था, जिसका उपचार भी चल रहा था। पुुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी सत्यप्रकाश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। गांव में उनका दोमंजिला मकान है। मंगलवार दोपहर बाद उनका बेटा कविंद्र (35) मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा और तमंचा कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां कविंद्र खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि कविंद्र काफी समय से मानसिक रोग से ग्रस्त था और उसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने युवक के उपचार संबंधी कागजात भी पुलिस को दिए। इस पर थाना पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। इस संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed