{"_id":"60da18d88ebc3ebb6750af0a","slug":"young-man-hanged-himself-in-relative-s-house-muzaffarnagar-news-mrt544932886","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ आरोपी ने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ आरोपी ने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मुजफ्फरनगर। तीन दिन पूर्व सिखेड़ा थाने में दर्ज हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक ने नई मंडी क्षेत्र के ज्योति विहार में अपने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के खिलाफ युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह फरार था। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा निवासी दीपक (26) गांव में ही धर्मकांटा चलाता है। तीन दिन पूर्व उसके खिलाफ एक गांव निवासी पीड़ित ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में ज्योति विहार निवासी बिजेंद्र के घर में दीपक की लाश पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि युवक के खिलाफ तीन दिन पूर्व सिखेड़ा थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तहरीर दी है, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
कई साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सिखेड़ा। गांव सिखरेड़ा निवासी दीपक का पास ही के गांव की एक युवती से कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन दोनों की विजातीयता उनकी शादी में बाधक बनी थी। इसी बीच कुछ समय पूर्व युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता शामली जनपद के गांव कैड़ी बाबरी निवासी युवक से तय कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने खुद ही होने वाले दूल्हे को कॉल कर कुछ बात की थी, जिसके बाद यह रिश्ता टूट गया था। युवती के परिजन इसके लिए दीपक को दोषी मान रहे थे, जिसके चलते उन्होंने 25 जून को सिखेड़ा थाने में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद से ही युवक फरार था, जिसने सोमवार को अपने फूफा के घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली।