{"_id":"5f206b3a8ebc3e636d3acd83","slug":"young-man-did-not-receive-phone-girlfriend-sent-police-khatauli-news-mrt49354103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने रिसीव नहीं किया फोन, प्रेमिका ने घर भेज दी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने रिसीव नहीं किया फोन, प्रेमिका ने घर भेज दी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने रिसीव नहीं किया फोन, प्रेमिका ने घर भेज दी पुलिस
जानसठ। एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका का फोन रिसीव नहीं करना उस समय महंगा पड़ गया, जब दो थानों की पुलिस ने प्रेमी के घर दबिश दी। पुलिस ने प्रेमी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। प्रेमिका ने थाने पहुंचकर प्रेमी ही से शादी करने की जिद अडिग हो गई, जिसको लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
थाना क्षेत्र के गांव की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी से बातचीत करने के लिए मोबाइल से फोन किया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका फोन रिसीव नहीं किया। जिसको लेकर प्रेमिका नाराज हो गई। प्रेमिका ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने ही दो थानों की पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युवक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया और थाने में लाकर बैठा दिया। इसके बाद प्रेमिका भी थाने में पहुंच गई। प्रेमिका थाने में ही अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आखिर में प्रेमी ने एक वर्ष बाद शादी करने की बात कही, तब कहीं जाकर प्रेमिका का गुस्सा शांत हुआ।