{"_id":"61350b3d8ebc3ebeb825bf16","slug":"young-man-beat-his-wife-to-death-muzaffarnagar-news-mrt554933952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पति ने गुस्से में पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पति ने गुस्से में पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पति पत्नी के विवाद के बाद पति ने गुस्से में पत्नी की जमकर पिटाई कर डाली। इससे पत्नी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर करबला रोड पर पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। मायके वालों ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
करबला रोड निवासी वसीम की शादी नौ साल पहले मेरठ के सरधना की किला निवासी खुशनुमा (30) से हुई है। खुशनुमा के भाई शाहरुख ने बताया कि संतान न होने के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। रविवार को दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि गुस्से में वसीम ने खुशनुमा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे खुशनुमा की मौत हो गई। इससे घबराए वसीम ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन एवं आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो वसीम फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।