फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi Adityanath in Muzaffarnagar - Two

निकाय की जीत बदलेगी शहरों की सूरत, बिना भेदभाव सबको देंगे योजनाओं का लाभ 

Sun, 19 Nov 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in Muzaffarnagar - Two
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली में निकाय चुनाव की कामयाबी पर प्रदेश में विकास की सूरत बदलने का संकेत दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी अभियान को सशक्त कर देश के सबसे बड़े सूबे के महानगरों और शहरों को आधुनिक रूप से जनसुलभ बनाने का भरोसा दिया। योगी ने अपने भाषण में हिंदुत्व के मुद्दों को बेबाकी से रखा, मगर विपक्षी दलों का कोई जिक्र तक नहीं किया। 
विज्ञापन


जीआईसी के मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा के समर्थन में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने एक-एक शब्द में अपनी सरकार के फैसलों का असर गिनाया। बिजली की आपूर्ति हो, चाहे विकास कार्यों का बजट। बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही उनका मकसद है। पहले पूरे प्रदेश को बिजली मिलेगी, फिर गोरखपुर के हिस्से में आएगी। पिछली सरकार में इटावा, मैनपुरी और रामपुर के अलावा कहीं बिजली नहीं मिलती थी।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश को ऐसे ही जगमगाने की योजना है, जैसे दीपावली पर अयोध्या में दीप जले। स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और स्मार्ट सिटी का जो अभियान देश में चलाया है, उससे जनमानस की दशा और दिशा बदली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में विकास की जनसुलभ योगनाएं क्रियान्वित कराई जाएंगी। योगी ने कहा कि नगर निकाय के पास विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। भ्रष्टाचार की वजह से निकायों का बजट पिछली सरकारों में बड़ों-बड़ों की जेब में चला गया। 

प्रदेश की 652 इकाईयों में भाजपा का पूर्ण बहुमत का बोर्ड गठित होगा तो नगरीय सुविधाएं भी उच्चस्तरीय हो जाएंगी। सीएम ने शहरों की प्रमुख समस्या अतिक्रमण पर अपनी योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में अतिक्रमण पर सर्वे कराया गया है। अतिक्रमण मुक्त सड़कों के लिए एक प्लान तैयार किया गया है, लेकिन सड़क पर रोजी-रोटी चलाने वालों की आजीविका की व्यवस्था भी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने जा रही है। वेस्ट यूपी को विकास में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा। शहरों के साथ गांव को भी उन्नति में बराबर की हिस्सेदारी मिलेगी। सीएम के भाषण में खास बात यह रही कि उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई जिक्र तक नहीं किया।


सिर्फ निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर अपना फोकस रखा। योगी ने विधानसभा चुनाव में जिले में मिले प्रचंड बहुमत के लिए भी जनता का आभार व्यक्त किया। दंगा, कांवड़ यात्रा, बूचडख़ाने, छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर सीएम ने जनसभा को अपने से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बात-बात में उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दों को बेबाकी से कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed