फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yellow roof e-rickshaw missing from Shiv Chowk-Bhagat Singh road

शिव चौक-भगत सिंह रोड से पीली छत वाली ई-रिक्शा गायब

Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Yellow roof e-rickshaw missing from Shiv Chowk-Bhagat Singh road
नगर के शिव चौक से गुजरती ई -रिक्शा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड व शिव चौक के आसपास चलने वाली पीली छत वाली ई-रिक्शा चलती हुई दिखाई नहीं दे रही। लग रहा है, जैसे इन रिक्शाओं का संचालन बंद हो गया हो। अन्य ई-रिक्शा इस क्षेत्र में खूब दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर चलने की है अनुमति
- झांसी रानी से भगत सिंह रोड-हनुमान मंदिर
- मीनाक्षी चौक से जिला अस्पताल
- जिला अस्पताल से मीनाक्षी तक
इसलिए चलाई थी यहां ई-रिक्शा
शहर में ई-रिक्शाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण शहर में रोजाना जाम के हालात बनने लगे थे। सड़क पर दोपहिया वाहन पर चलना भी दूभर होने लगा था। व्यापारियों की मांग पर यातायात पुलिस ने शहर में व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू कर शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर ई-रिक्शाओं का संचालन बंद कर दिया था। बाद में महिलाओं, बुजुर्ग, बीमार लोगों की सुविधा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में पीली छत वाली ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लेकर तीस ई-रिक्शा चलाई गई थी।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों पर भर रही फर्राटा
पीली छत वाली ई-रिक्शा शहर में इक्का दुक्का दिखाई दे रही है, जबकि इन्हें शिव चौक व आसपास क्षेत्र में दौडना था लेकिन इनके स्थान पर अन्य ई-रिक्शा फर्राटा भर रही है। जिन्हें रोकना तो दूर कोई टोक भी नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर पर रोक रही पुलिस
व्यापारियों ने बताया कि भगत सिंह रोड पर आने वाली ई-रिक्शाओं को हनुमान मंदिर के पास बैठे पुलिसकर्मी रोक रहे है। इनमें इक्का दुक्का पीली छत वाली ई-रिक्शा भी है।

व्यापारियों ने जताई नाराजगी
व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि बुधवार को व्यापारियों की एसपी यातायात कुलदीप सिंह के साथ बैठक हुई थी। पीली छत वाली ई-रिक्शाओं को संचालन के बारे में एसपी से बातचीत हुई थी। उन्हें बताया था कि हनुमान मंदिर के पास पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा हर किसी ई-रिक्शा को भगत सिंह रोड पर जाने से रोका जा रहा है। जो गलत है। शिव चौक के आसपास भी हर कोई ई-रिक्शा चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसपी यातायात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed