{"_id":"61365fa18ebc3e1e655be4c0","slug":"yashika-nandini-gunjan-and-manish-first-in-essay-competition-muzaffarnagar-news-mrt555081176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में यशिका, नंदिनी, गुंजन और मनीष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में यशिका, नंदिनी, गुंजन और मनीष प्रथम
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबंध प्रतियोगिता में यशिका, नंदिनी, गुंजन और मनीष प्रथम
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय प्लास्टिक कचरा रहित सतत और निरंतर भविष्य थीम रहा।
प्रतियोगिता कक्षा आठ से दस तक जूनियर वर्ग एवं कक्षा 11 से 12 तक सीनियर वर्ग दो वर्गों में संपन्न की गई। हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पब्लिक स्कूलों व इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग, अंग्रेजी माध्यम में एसडी ग्लोबल की यशिका ने पहला स्थान पाया। वहीं, दूसरे स्थान पर शारदेन स्कूल की अनुष्का जैन व तीसरे स्थान पर एमजी पब्लिक स्कूल के गर्विता शर्मा रहीं।
हिंदी माध्यम में एसडी पब्लिक स्कूल की गुंजन राणा ने पहला स्थान पाया। जैन कन्या पाठशाला की खनक गर्ग ने दूसरा व एसडी कन्या इंटर की छात्रा निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग अंग्रेजी माध्यम में एसडी इंटर की छात्रा नंदिनी वशिष्ठ ने पहला स्थान पाया। इसी वर्ग में हिंदी माध्यम में बरला इंटर कॉलेज के छात्र मनीष ने पहला, राजकीय इंटर की छात्रा तनु उपाध्याय ने दूसरा एवं एमएम इंटर के छात्र देवांश ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य फतेह चंद तथा जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सारिका जैन आदि ने सम्मानित किया गया।