{"_id":"667ead65522b89868004365a","slug":"xen-inspected-htp-plant-in-budhana-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-125040-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में एक्सईएन ने एचटीपी प्लांट का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में एक्सईएन ने एचटीपी प्लांट का निरीक्षण किया
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के एक्सईएन ने अपनी टीम के साथ कस्बे के एचटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही प्लांट के बारे में जानकारी ली।
कस्बे के एचटीपी प्लांट पर शुक्रवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के एक्सईएन संजीत कटारिया अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने एचटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन उमा त्यागी के पति सुबोध त्यागी ने उन्हें बताया कि कस्बे के घरों, बरसात का पानी तीन नालों के माध्यम से हिंडन नदी में आता है। कस्बे से आने वाले गंदे पानी को एचटीपी प्लांट में शुद्ध करके हिंडन नदी में डाला जाता है।
उन्होंने बताया कि कस्बे से आने वाला पानी नालों में बनाए अवरोध के कारण ओवरफ्लो हो जाता है। इसके बाद यह गंदा पानी ओवरफ्लो के कारण सीधा हिंडन नदी में गिरता है। एचटीपी प्लांट से नहीं गुजरता है। साथ ही नाला ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी कस्बे की बस्ती के घरों में घुस जाता है। एक्सईएन संजीत कटारिया ने अपनी टीम के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए पानी के नालों के निर्माण में संशोधन करने की योजना बताई। उन्होंने नगर पंचायत की चेयरपर्सन पति को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन पति ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे। इस मौके पर प्रोजेक्ट के एई माधव मुकुट व जेई विवेक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।