फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workshop on gender equality organized

लिंग समानता पर कार्यशाला आयोजित

Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Workshop on gender equality organized
लिंग समानता पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसए ऑफिस में लिंग समानता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बालक-बालिका की समानता पर जोर दिया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ बीएसए मायाराम ने किया। बीएसए ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बालक-बालिका में समता की भावना का विकास करने के लिए प्रेरित किया। जेंडर अनुकूलन एवं कार्य योजना निर्माण पर प्रतिभागियों से चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर अनुराधा वर्मा एवं बेबी सोनिया द्वारा प्रीटेस्ट के द्वारा प्रतिभागियों से अपेक्षाएं जानी गई। अनुराधा वर्मा ने प्री टेस्ट पर चर्चा की। लैंगिक समता और समानता को स्पष्ट किया गया। प्रतिभागियों को खिलौना और स्वशक्ति फिल्म दिखा कर समाज में आए हुए बदलावों का संदेश दिया गया और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया।

मास्टर ट्रेनर्स बेबी सोनिया एवं अनुराधा वर्मा द्वारा प्रतिभागियों के ग्रुप बनाकर गतिविधि कराई। कार्यक्रम का समापन जिला समन्वयक सुशील कुमार ने किया। प्रशिक्षण में अमित कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed