फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   workers will get maintenance allowance

श्रमिकों को मिलेगा भरण पोषण भत्ता

Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
workers will get maintenance allowance
श्रमिकों को मिलेगा भरण पोषण भत्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के श्रमिकों के लिए भरण पोषण भत्ता दिये जाने की सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है। इस अवसर पर नुमाइश पंडाल में जिले के सैकड़ों श्रमिकों को एकत्र किया गया। इन श्रमिकों ने सीएम का भाषण भी सुना।

उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों तथा निर्माण श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिये जाने का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को यहां नुमाइश पंडाल में भी श्रमिकों ने देखा। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में 856 निर्माण श्रमिक एवं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। श्रम विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एएलसी ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों एवं निर्माण श्रमिकों के संबंध में वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये भरण-पोषण भत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 6,74,870 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed