फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should get the benefits of schemes honestly: Manohar Lal Kori

श्रमिकों को ईमानदारी से योजनाओं को लाभ पहुंचाएं: कोरी

Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Workers should get the benefits of schemes honestly: Manohar Lal Kori
श्रमिकों को ईमानदारी से योजनाओं को लाभ मिले: मनोहर लाल कोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी ने श्रम एवं सेवायोजन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए। श्रम विभाग की योजनाओं में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ली गई बैठक में सहारनपुर मंडल की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए विभाग ने जो योजनाएं बनाई है, इन योजनाओं को लाभ गरीब श्रमिकों को मिलना चाहिए। विभाग में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। मंडलीय समीक्षा के दौरान उप श्रमायुक्त सहारनपुर क्षेत्र शक्तिसेन मौर्य, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, एएलसी शामली संतोष कुमार अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान, विप्लव दीक्षित, अरविंद सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभागीय कार्यो की समीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों का भोपा क्षेत्र स्थित नंगला बुजुर्ग पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया। अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जून 2022 तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। यह विद्यालय करीब 71 करोड रुपए की लागत से 15 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा है। यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को सुविधा युक्त आवास उपलब्ध होगा। इस दौरान दस श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड का वितरण स्वयं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री द्वारा राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम से लगे शिलापट का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उप श्रम आयुक्त सहारनपुर शक्ति सैन मोर्य, सहायक श्रम आयुक्त मुजफ्फरनगर प्रतिभा तिवारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एसपी सिंह, सहायक अभियंता संजीव कुमार,शाहिद अली खान,विप्लव दीक्षित, राज बहादुर यादव,अरविंद सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मोहम्मद रजा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

भोपा में शिलान्यास करते राज्यमंत्री।

भोपा में शिलान्यास करते राज्यमंत्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed