फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers engaged in filling potholes in Bhaisi village for the second day

भैसी गांव में दूसरे दिन भी गड्ढे भरने में लग रहे मजदूर

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in filling potholes in Bhaisi village for the second day
खतौली के गांव भैसी में सड़क पर बने गडढों को भरते हुए मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। जीटी रोड पर गांव भैंसी में मंगलवार को हुए हंगामे के बाद शुरू हुआ गहरे गड्ढों को भरवाने का कार्य बुधवार को भी जा रहा। लोक निर्माण विभाग की ओर से चार मजदूर को लगाया गया।
विज्ञापन

गांव भैसी में जीटी रोड पर बने गहरे गड्ढों को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पानी भरे गहरे गड्ढों में ग्रामीणों ने घुमाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीणों की मदद से गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया था। रात साढे़ दस बजे लोग मौके पर ही मौजूद थे। बुधवार को भी यह कार्य जारी रहा। सवेरे दो ट्राली रोड़ा भेजा गया। चार मजदूरों ने सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाली बनाई। इसके बाद गहरे गड्ढों को भरने के लिए रोड़े डाले गए। शाम तक मजदूरों ने काम किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से मजदूर काम कर रहे है, कोई विभाग का अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर भैसी में बने गड्ढों के कारण यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें पानी और गड्ढों में घुमाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी बीच में बैठा लिया और एलान किया कि सड़क ठीक होने तक गांव से नहीं जाने देंगे। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। लोनिवि की टीम ने जलनिकासी कर गड्ढे भरने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed