फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker's death due to electric pole, people uproar

विद्युत पोल लगाते समय मजदूर की करंट लगने से मौत, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 08 Sep 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to electric pole, people uproar
मजदूर की मौत पर झबीरन गांव में पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नलकूप की लाइन के लिए विद्युत पोल लगा रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। मजदूर की मौत को लेकर ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जिन्हें बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बड़गांव थानाक्षेत्र के नूना बड़ी गांव निवासी तालिब पुत्र अफजाल समेत पांच मजदूर रविवार को झबीरन गांव निवासी नरेश के खेत पर नलकूप की लाइन बनाने के लिए गए। दोपहर के समय वह खेत से होकर गुजर रहे 11केवी लाइन के समीप विद्युत पोल का जोड़ा खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक पोल तिरछा होकर लाइन से टकरा गया। करंट उतरने के चलते तालिब समेत तीन लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें तुरंत ही ग्रामीणों की मद्द से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तालिब को मृत घोषित किया। जबकि नाजुक हालत के चलते दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, सिकंदर अली, प्रधान आरिफ त्यागी आदि नेता वहां पहुंचे और एसडीएम राकेश कुमार व इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र को मौके पर बुलाकर निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा ने तहरीर दी। इसमें एसडीओ, जेई, एसएसओ और ठेकेदार को आरोपी बनाया। मामले की जांच उपरांत रिपोर्ट दर्ज होगी। मृतक तालिब समेत पांचों मजदूरों को ठेकेदार मजदूरी कराने के लिए लेकर आया।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई, निगम जिम्मेदार नहीं: जेई
देवबंद। विद्युत निगम के अवर अभियंता राहुल बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झबीरन गांव निवासी नरेश पुत्र बेगराज द्वारा अपने खेत में जा रही 11केवी लाइन के पास डबल पोल (जोड़ा) का निर्माण विभाग को बिना सूचना दिए व शट डाउन लिए बिना नूना बड़ी गांव के पांच मजदूरों द्वारा कराया जा रहा था। जोड़े का एक पोल तिरछा होकर लाइन से टकरा गया। इससे तालिब की मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। राहुल बंसल ने तहरीर में कहा कि नरेश द्वारा डबल पोल निर्माण में विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया। इसमें विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी रविवार का वेतन लेते हैं पर फोन नहीं उठाते : पुंडीर
देवबंद। पूर्व विधायक व सपा की वरिष्ठ नेता शशिबाला पुंडीर ने झबीरन गांव में हुए हादसे के बाद कहा कि अधिकारियों में संवेदना नाम की कोई चीज नहीं है। हादसा होने के चार घंटे बाद एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे। इतना ही नहीं पुंडीर ने यह भी कहा कि अधिकारी रविवार का वेतन लेते हैं, लेकिन फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि निगम नलकूप के कनेक्शन तो मंजूर कर देता हैं, लेकिन विद्युत कर्मियों से कार्य नहीं कराते। ठेकेदार प्राइवेट लोगों को लगाकर लाइन का कार्य कराते हैं। जब कोई हादसा होता तो वह उन्हें अपना मानने से इंकार कर देते हैं। पुंडीर ने मामले की जांच कर निगम अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

झबीरन गांव में मजदूर की मौत पर गमगीन परिजन व ग्रामीण

झबीरन गांव में मजदूर की मौत पर गमगीन परिजन व ग्रामीण- फोटो : DEVBAND

झबीरन गांव में बिजली करंट से मजदूर की मौत पर गुस्साएं लोगों को समझाती पुलिस

झबीरन गांव में बिजली करंट से मजदूर की मौत पर गुस्साएं लोगों को समझाती पुलिस- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed