{"_id":"60e34d038ebc3e1031696498","slug":"worker-s-body-found-in-tubewell-cistern-in-mahmudpur-devband-news-mrt5460305172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर में ट्यूबवेल की हौद में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर में ट्यूबवेल की हौद में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ा मुगल क्षेत्र के गांव महमूदपुर में एक खेतिहर मजदूर का नग्नावस्था में शव ट्यूबवेल की हौद में मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, घटना से गुस्साएं दलित समाज के लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खेड़ा मुगल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के महमूदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र किशन ने गांव शिवपुर निवासी सुनील कुमार का खेत बटाई पर लेकर उसमें धान की पौध लगाई थी। रविवार को दोपहर बाद धर्मेंद्र खेत में पानी चलाने गया था। देर शाम किसी व्यक्ति ने धर्मेंद्र का नग्न अवस्था में शव ट्यूबवेल की हौद में देख तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
परिजनों के साथ दलित समाज और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में हंगामा किया। उन्होंने कहा धर्मेंद्र नशा नहीं करता था। उसके कपड़े फटे थे। उसका शव नग्न अवस्था में हौद में मिला। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ रजनीश उपाध्यक्ष व कोतवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया
देवबंद। धर्मेंद्र की मौत के बाद खेड़ा मुगल पुलिस चौकी ही नहीं, बल्कि सड़क जाम कर हंगामा किया। अफसरों ने नागल और देवबंद से अतिरिक्त फोर्स बुलाया। करीब चार घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
तीन भाइयों में मझला था मृतक धर्मेंद्र
देवबंद। मृतक धर्मेंद्र तीन भाइयों में मझला (बीच वाला) था। वह मजदूरी करता था। उसके पत्नी और चार बच्चे हैं। धर्मेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
धर्मेंद्र के शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। मौत किस कारण हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच कराई जा रही है। - रजनीश उपाध्याय, सीओ देवबंद