फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work among the scientific farmers: Singh

वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर काम करें : सिंह    

Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Work among the scientific farmers: Singh
मुजफ्फरनगर पहुंचे जनरल वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर काम करें। ऑफिस तक ही सीमित न रहे, किसानों को नई तकनीक के बारे में जानकारी दें। स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निरीक्षण के लिए पहुंचे जनरल वीके सिंह ने बताया कि किसानों के आर्थिक विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार चिंतित है।
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने 40 केंद्रीय मंत्रियों को कृषि विज्ञान केंद्रों का निरीक्षण करने और वहां की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उनकी जिम्मेदारी कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की व्यवस्था देखने की है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में कार्यरत वैज्ञानिकों से क्षेत्र में फसलों के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने को लेकर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनके बारे में पूछा। शहद को लेकर अलग से मार्केटिंग करने की बात कही। मृदा की जांच को लेकर क्या स्थिति है और जैविक खादों को लेकर क्या कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, यह भी देखा। कृषि तकनीकि सूचना विभाग, स्वयं सहायता समूहों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के साथ दूसरी खेती के लिए भी लोगों को तैयार करें। वैज्ञानिकों से उन्होंने कहा कि किसानों को गांवों में जाकर नई तकनीक के बारे में बताएं। वैज्ञानिक केवल ऑफिस तक सीमित नहीं रहें। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने उन्हें समस्त जानकारी दी। डीएम राजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सतीश शर्मा, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।


भाजपा नेताओं ने की मुलाकात 
मुजफ्फरनगर। भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने जनरल वीके सिंह से मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर हुई बातचीत में उन्हें जिले की समस्याओं से अवगत कराया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed