फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will celebrate Karwa Chauth for eternal good fortune

Muzaffarnagar News: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं मनाएंगी करवाचौथ

Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women will celebrate Karwa Chauth for eternal good fortune
आदर्श कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट में दीपोत्सव मनाती हुईं ब्राह्मण महिला सभा की सदस्य स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ का त्योहार 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ अपनी अपनी रस्मों के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी। करवाचौथ की कथा सुनने, चांद को देखकर व्रत खोलने की रस्म तो सभी महिलाएं निभाती हैं लेकिन कुछ विशेष परंपराएं और विधियां भी इस दिन की जाती हैं। पति की दीर्घायु के लिए सुहाग गीत गाने से लेकर करवा और थाली की अदला-बदली जैसी रस्में महिलाएं मिलजुलकर खुशी और उमंग के साथ मनातीं हैं।
विज्ञापन

करवों की अदला-बदली करती हैं महिलाएं
गीतांजलि ग्रुप की संस्थापक सदस्य शालिनी जैन ने बताया कि जैन परिवारों में महिलाएं दो करवों में जल भरती हैं। एक करवा पूजा स्थान पर रखा जाता है। और दूसरे करवे को कहानी सुनने के दौरान साथ लेकर बैठती हैं। कथा सुनने के बाद दो महिलाएं जोड़ा बनाकर आपस में सात बार करवे की अदला-बदली करती हैं। इसके बाद एक करवा सास को दिया जाता है और दूसरे करवे से चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।
विज्ञापन

सुहाग गीत के साथ घुमाई जाती है पूजा की थाली
अंजना कालरा ने बताया कि शाम के समय सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर एक जगह इकठ्ठा होती हैं। समूह बनाकर बैठती हैं और सुहाग गीत गाते हुए अपनी पूजा की थाली एक दूसरे देती हैं और आगे बढ़ाते हुए सात बार यह विधि की जाती है। इसके बाद अपनी परिवार की बड़ी महिला को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की सरगी देती है सास
प्रियंका ने बताया कि उनके यहां सरगी का रिवाज है। सास या घर की बड़ी महिला अपनी बहू को देती है। सरगी की थाली में खाने के लिए फल मिठाई और मेवा आदि दिए जाते हैं। इसे करवाचौथ के दिन सुबह ब्रह्ममुहुर्त में खाया जाता है। उसके बाद पूरा दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। रात को छलनी से पहले चांद और फिर पति के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है।
नारंगी सिंदूर से महिलाएं भरती हैं एक दूसरे की मांग
अलमासपुर स्थित बिहारी बस्ती में रहने वाली काजल गुप्ता ने बताया कि इस दिन कहानी सुनने और चांद को देखने से अलग उनके यहां नाक से लेकर पूरी मांग भरने की परंपरा को निभाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं एक दूसरे की मांग को नारंगी सिंदूर से भरकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

------
इनसेट
करवाचौथ और दीपोत्सव में महिलाओं ने बांटी खुशियां
फोटो
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महिला सभा की ओर से करवाचौथ एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदर्श कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट में महिलाओं ने गीत-संगीत और रोचक खेलों के साथ त्योहार की खुशियां बांटी। महिलाओं ने नृत्य कर सभी का मन मोहा। सभा की अध्यक्ष रेनू भारद्वाज ने बताया कि प्रतिवर्ष सभा की महिलाएं त्योहारों से पूर्व यह आयोजन करती हैं। इसके जरिए समाज की महिलाएं एक दूसरे के साथ त्योहार का आनंद लेती हैं। कार्यक्रम में मीरा शर्मा, निधि शर्मा अमिता शर्मा, श्वेता कौशिक, दीप्ति पाराशर, अंजू,सीना, अंजू भट्ट रेणु शर्मा आदि शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed