{"_id":"603fd8ed8ebc3ed94a217c56","slug":"women-will-be-recognized-as-an-inspiration-for-society-muzaffarnagar-news-mrt528188752","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी महिलाओं की होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी महिलाओं की होगी पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी महिलाओं की होगी पहचान
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत एक से सात मार्च तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में ऐसी महिलाओं की पहचान की जाएगी, जो कि समाज के लिए समर्पित हैं और महिलाओं के उत्थान में लगी हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि जिन महिलाओं के प्रयासों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हुआ है। जिनकी सफलता की कहानी दूसरों के लिए प्रेरक हैं। जिन्होंने महिलाओं व बच्चों के विकास, सुरक्षा व संरक्षण को असाधारण कार्य किए हैं। महिला कल्याण या बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कोई प्रतिभावान प्रेरक महिला हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा मेगा इवेंट अनंता का आयोजन होगा, जिसमें समाज में बदलाव को प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाएं अपने से संबंधित पूर्ण विवरण, रंगीन फोटो, फोन नंबर सहित विभाग के कार्यालय को भेजेगी।