फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will be empowered only on the strength of education: Maitreyi

शिक्षा के बल पर ही महिलाएं सशक्त होंगी : मैत्रेयी

Sat, 27 May 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Women will be empowered only on the strength of education: Maitreyi
- जैन कन्या डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी मैत्रेयी रस्तोगी ने कहा कि छात्राओं को अपनी शिक्षा पर फोकस करना चाहिए। स्नातक के बाद वृहद क्षेत्र में रोजगार के अवसर है। शिक्षा के बल पर ही महिलाएं सशक्त होंगी।



जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन, मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मैत्रैयी रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन बाल कल्याण समिति राजीव कुमार एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ वर्चसा सैनी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव कुमार ने बाल कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य सीमा जैन ने कहा कि महिला ही समाज को सशक्त करने में और एक अच्छा नागरिक बनाने में योगदान देती है। डॉ राजीव कुमार ने प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन, संयोजिका डॉ वर्चसा सैनी, सह संयोजिका डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ सविता वशिष्ठ को बालिका शिक्षा सुरक्षा स्वावलंबन पुरस्कार से सम्मानित किया। पारुल बालियान, मुस्कान, नैना, प्रेक्षा, शिवानी, स्वाति आदि छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका और मीनार बनाकर सशक्त नारी का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रेशु चौहान, मनीषा, शिवानी आदि का सहयोग रहा। संचालन डॉ वर्चसा सैनी, डॉ सविता वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed