फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women wearing burqa stole two lehengas

बुर्का पहनी महिलाओं ने चुराए दो लहंगे

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women wearing burqa stole two lehengas
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई चोरी करने की आरोपी महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच टाउन हाल रोड स्थित कपड़े की दुकान से बुर्का पहने चार महिला कई हजार की कीमत के दो लहंगे चोरी कर ले गई। महिलाओं की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष हैं।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चर्च के पीछे रामभोय मार्केट में संजय कुमार की कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर में संजय कुमार व कर्मचारी दुुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान खरीदारी करने के लिए बुर्का पहने चार महिलाएं दुकान पर पहुंची। महिलाओं ने बच्चों व बड़ों के कपड़े दिखाने के लिए कहा। काफी देर तक महिलाएं एक के बाद एक कपड़े देखती रही। दुकान का कर्मचारी कपड़े दिखाता रहा। इसी दौरान कर्मचारी के दुकान में अंदर जाने का फायदा उठाकर महिलाओं ने साढे़ आठ हजार कीमत के दो लहंगे अपने साथ लाए बैग में रख लिए। इसके कुछ देर बाद महिलाएं कपड़े पसंद न आने की बात कह कर चली गई।
विज्ञापन

काफी देर बाद लहंगों के डिब्बे खाली मिले तो चोरी का पता चला। तब सीसीटीवी देखे गए तो महिलाओं की हरकत सामने आ गई। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि उन्हें साढे़ आठ हजार का नुकसान हुआ हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed