{"_id":"5e4986048ebc3ee5ce01bb98","slug":"women-thunder-on-21st-day-at-idgah-ground-in-protest-against-caa-devband-news-mrt469333428","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में 21वें दिन गरजीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में 21वें दिन गरजीं महिलाएं
विज्ञापन
ईदगाह मैदान में उमड़ी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में 21वें दिन गरजीं महिलाएं
देवबंद। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में चल रहा महिलाओं का धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि केंद्र सरकार को सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा याद रख कदम उठाए और नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले।
धरना में वक्ता जेबा और अरशी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक रफ्तार कमजोर हो रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे हालात में सरकार राहत देने की बजाए सीएए लाकर लोगों को परेशान करने पर उतारु है। इसी तरह धरने में पहुंचे रिहाफ उस्मान ने कहा कि केंद्र में दूसरी बार सरकार बनाने के साथ पीएम मोदी ने जिस तरह के भाषण दिए थे उससे लगा था कि सच में अच्छे दिन आ जाएंगे। लेकिन सीएए लाकर सरकार ने उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। शबीना ने कहा कि पूरे देश में इस काले कानून का विरोध किया जा रहा है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार को हठधर्मी छोड़कर इसे वापस लेने का काम करनी चाहिए। वहीं, रविवार को अवकाश होने की वजह से ईदगाह मैदान में भारी भीड़ रही। दिनभर ईदगाह का मैदान हिंदुस्तान जिंदाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारे से गूंजता रहा।