{"_id":"617d8c6cf1cb303b673edb4b","slug":"women-safety-cell-made-in-the-collect-muzaffarnagar-news-mrt563008429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्थक पहल, कलक्ट्रेट में बनेगी महिला सुरक्षा सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्थक पहल, कलक्ट्रेट में बनेगी महिला सुरक्षा सेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय में महिलाओं के सुरक्षा स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण एक अभिनव पहल करते हुए महिला सुरक्षा सेल आरंभ की जाएगी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि महिलाओं सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जल्द ही सेल कार्य शुरू कर देगी।
शनिवार को डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सेल के अंतर्गत जनपद में हो रहे महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, उत्पीड़न जैसे अपराधों पर नियंत्रण प्राप्त करने हेतु जनपद की महिला अधिकारियों द्वारा काउंसिलिंग कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
इस सुरक्षा महिला सुरक्षा सेल में महिलाओं को घरेलू हिंसा, मारपीट, छेड़छाड़ या पारिवारिक उत्पीड़न जैसी शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे, जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जिसका निस्तारण अनुभवी महिला काउंसलर द्वारा शिकायतकर्ता एवं उनके परिवारजनों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही कलक्ट्रेट में इस महिला सुरक्षा सेल का का कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे कि महिलाओं को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके व पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया जा सके। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, जिला बचत अधिकारी मोनिका यादव, खंड विकास अधिकारी सदस्य नेहा शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।