फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's protest demonstration postponed till April

महिलाओं का धरना प्रदर्शन चार अप्रैल तक के लिए स्थगित

Mon, 23 Mar 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women's protest demonstration postponed till April
ईदगाह मैदान में एसडीएम देवेंद्र पांडेय व एसपी देहात विद्यासागर मिश्र को ज्ञापन सौंपती मुत्तहिद? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन को चार अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी ने यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी व प्रशासन की अपील के बाद लिया है।
विज्ञापन

27 जनवरी से आरंभ हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन प्रयास में जुटा हुआ था, लेकिन महिलाएं इसे खत्म करने के लिए तैयार नहीं थीं। इस दौरान प्रशासन ने पूर्व विधायक माविया अली, उनके पुत्र हैदर अली सहित सैकड़ों लोगों पर मुकदमे भी दर्ज किए। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने जनपद सहारनपुर में भी लॉकडाउन घोषित कर दिया था। सोमवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने महिलाओं से धरने को स्थगित करने की अपील की थी, जबकि देर शाम एसपी देहात विद्यासागर मिश्र व एसडीएम देवेंद्र पांडेय भी ईदगाह मैदान पहुंचे और कमेटी से जुड़ी महिलाओं से धरने को खत्म करने की अपील की। विचार मंथन के बाद कमेटी अध्यक्ष आमना रोशी व अन्य महिलाओं ने अपील को मानते हुए चार अप्रैल तक की धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पंडाल में अपने बुर्के व चूडियां रखकर जाएंगी। यदि प्रशासन ने पंडाल को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की तो धरना प्रदर्शन को तय तिथि से पहले शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

कुछ लोग ही मस्जिदों में नमाज अदा करें: मोहतमिम
देवबंद। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने वर्तमान हालात के मद्देनजर अपील जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चंद लोग ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जारी अपील में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि पूरे विश्व सहित भारत में कोरोना वायरस के कारण महामारी के हालत बने हुए हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में इमाम, मोअज्जिन के अलावा मोहल्ले के गिने चुने लोग ही नमाज के लिए जाएं। लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें। ताकि इस खतरनाक बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही मोहतमिम ने लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed