फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women policemen will also now work on the beat

महिला पुलिसकर्मी भी अब करेंगी बीट पर काम

Mon, 06 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women policemen will also now work on the beat
मुजफ्फरनगर। पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह अब महिला पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में काम करती दिखाई देंगी। उन्हें बीट का काम सौंपा गया है। वह महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से निगाह रखेंगी। अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगी। एसएसपी ने सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की बीट पर तैनाती की है। उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक यह करती थी कार्य
जनपद का कोई ऐसा थाना नहीं है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। कई थाने तो ऐसे है जहां पर दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी तैनात है। थानों में इनसे पहरे की ड्यूटी ली जाती थी। महिला व कोरोना हेल्प डेस्क पर भी इनकी ड्यूटी रहती है। जब भी कोई पीड़ित महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचती थी उसके साथ महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारी ही बात करती थी। इसके बाद मामला थाने के मुंशियों व थाना प्रभारी तक पहुंचता था।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी बनाएंगी बीट बुक
नए आदेश के अनुसार जिस महिला पुलिसकर्मी की बीट पर तैनाती होगी वह अपनी बीट बुक भी तैयार करेगी। उसने महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा होगा। इस बीट बुक को अधिकारी चेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद भी पहुंचेंगी घर
दरअसल थाने शिकायत पहुंचने के बाद उसका जैसे तैसे निस्तारण भी करा दिया जाता है। पीड़िता को संतुष्ट भी किया जाता है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद थाना पुलिस मामले को भूल जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई व्यवस्था के चलते अब महिला पुलिसकर्मी इसके बाद भी पीड़िता के घर पहुंचेंगी और उसने जानकारी लेंगी कि कहीं उनको बाद में तो कोई परेशानी नहीं हुई है।
हल्के भी किए तय
नई व्यवस्था के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों के हल्के (बीट) भी तय किए है। अपने हल्के के अनुसार ही महिला पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगी। एक हल्के में दो कर्मियों की तैनात की जा रही है। नगर सर्किल क्षेत्र के थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली में कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

इन्होंने कहा-
महिला उत्पीड़न के मद्देनजर यह व्यवस्था बनाई है। पीड़िता से उसकी समस्या का समाधान होने के बाद भी समय समय पर बीट महिला पुलिसकर्मी घर जाकर जानकारी लेंगी। -अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed