फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women fasted for long life of children

बच्चों की दीघायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Sun, 08 Nov 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women fasted for long life of children
देवबंद। बच्चों की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना के लिए के लिए रविवार को माताओं ने अहोई माता का व्रत रखा। दोपहर को महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं से अहोई माता की कथा सुनी और बच्चों के सुखी जीवन की कामना की। बुजुर्ग महिलाएं बताती हैं कि एक साहूकार के सात लड़के थे। एक दिन उसकी स्त्री खदाने में मिट्टी खोदने गई। जैसे ही उसने वहां कुदाली मारी तो सेही के बच्चे कुदाल की चोट से मर गए। उसने कुदाल को खून से सना देखा। इसके बाद वह बिना मिट्टी लिए ही दुख प्रकट करती हुई घर आ गई। उधर जब सेह अपनी घुरकाल में आई तो बच्चों को मरा देख विलाप करने लगी। भगवान से प्रार्थना की कि जिसने उसके बच्चों को मारा है उसे भी इसी प्रकार कष्ट होना चाहिए। सेह के श्राप के चलते सेठानी के सातों लड़के एक साल के भीतर ही काल के मुंह में समा गए। इससे आहत होकर उन्होंने किसी तीर्थ पर जाकर प्राण गंवाना उचित समझा। वह पैदल ही तीर्थ की ओर चल दिए। बाद में भगवान की कृपा से उन्हें संतान का सुख प्राप्त हुआ। सांय के समय महिलाओं ने तारों को अर्घ्य दिया और अपनी सास आदि का कपड़े आदि से सम्मान करके व्रत खोला। इसी परंपरा को हिंदु परिवारों की महिलाएं निभाती चली आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed