फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   womans death

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा

Mon, 20 Jan 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
womans death
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

देवबंद। भाई के साथ बाइक पर मायके से ससुराल जा रही महिला की गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और बेटी घायल हो गए। इस दौरान वहां जुटी भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस शव और घायलों को सीएचसी ले गई।

सांपला खत्री गांव निवासी मोहर्रम की पत्नी परवीन (45) कई दिन पूर्व बेटी अलसुहा (18) के साथ अमरपुर गढ़ी गांव स्थित मायके में आई हुई थी। सोमवार को उसका भाई सनव्वर उसे और भांजी को बाइक पर लेकर सांपला खत्री गांव जा रहा था। जब वह गांव से निकलकर शुगर मिल चौराहे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से तीनों बाइक से नीचे गिर गए। ट्रक के पहिये के नीचे आने से परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सनव्वर व अलसुहा घायल हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने डंडों और पत्थरों से ट्रक में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और शव समेत घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मृतका का पति मोहर्रम ने लिखित में किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही है। जिसके चलते पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed