{"_id":"61c2265692f8ed20eb38bec9","slug":"woman-shot-dead-husband-and-father-in-law-arrested-muzaffarnagar-news-mrt570127047","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गोली मारकर हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गोली मारकर हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। नगवा गांव में सवेरे महिला के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने कोतवाली मे दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में सुबह करीब 6 बजें मनोज की पत्नि अलका (35) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका का भाई सोनू परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा, उसने पुलिस को बताया कि वह मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर का रहने वाला है। सोनू ने पुलिस के बताया कि उन्होंने अपनी बहन अलका की शादी वर्ष 2015 में प्रमोद के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद प्रमोद की हत्या हो गई थी। उन्होंने अपनी बहन अलका की दूसरी शादी वर्ष 2016 में मृतक पति के छोटे भाई मनोज के साथ कर दी थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मनोज व उसकी ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करते आ रहे थे। कार न लाने पर उसकी बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था। 20 दिसंबर सोमवार को उसकी बहन अलका के साथ उसके पति मनोज, ससुर करन सिंह तथा मनोज के चाचा रामनिवास ने जमकर मारपीट की। मंगलवार को सुबह सवेरे तीनों ने एक राय होकर उसके पति ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई सोनू ने अपनी बहन के पति मनोज, उसके ससुर करन सिंह तथा मनोज के चाचा रामनिवास के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
हत्या में प्रयोग तमंचे की तलाश जारी
नगवा गांव में ग्रामीण मनोज ने मंगलवार को सुबह सवेरे अपनी पत्नि अलका की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ विनय गौतम ने बताया कि पति-पत्नि के बीच में पहले झगड़ा हुआ बाद में उसकी हत्या की गई। हत्या में प्रयोग देशी तमंचा पुलिस बरामद नही कर सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्यारे पति ने तमंचे को गांव के तालाब में फैकना बताया है। पुलिस तमंचे को तलाश कर रही है।
दो हत्यारोपी गिरफ्तार एक फरार
अलका की हत्या में नामजद हत्यारोपी मनोज व उसके पिता करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा हत्यारोपी रामनिवास फरार है। रामनिवास की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
आत्महत्या की चर्चा चलाई
गांव में अलका द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना पर सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पति व उसके पति मनोज उसके परिजनों ने पुलिस को अलका द्वारा सिर में गोली मारकर आत्महत्या करना बताया गया। इसी दौरान मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया। आत्महत्या होती तो तमंचा मौके से बरामद होता। तमंचा मौके से बरामद न होना हत्या किए जाने की तरफ इशारा का रहा है।