{"_id":"5a60ea474f1c1b60268b5436","slug":"woman-s-condition-not-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":" तलाक देकर छत से फेंकी गई महिला की हालत में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक देकर छत से फेंकी गई महिला की हालत में सुधार नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छत से फेंकी गई महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में पति के जुल्म की शिकार हुई घायल नरगिस की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से उसको बेहतर चिकित्सा दी जा रही है। फिलहाल नरगिस रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण बेड से नीचे उतरकर चल फिर भी नहीं सकती है।
परिजनों के मुताबिक नरगिस को अभी ठीक होने में समय भी लग सकता है। परिजन उसकी तीमारदारी में लगे हैं। घायल नरगिस का हालचाल जानने ने लिए रिश्तेदारों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है।
दयालपुरम निवासी सलीम ने अपनी विवाहिता पुत्री नरगिस के गढ़मुक्तेश्वर निवासी ससुराल वालों को अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की नगदी नहीं दी। पैसे नहीं मिलने से गुस्साए पति शान मोहम्मद ने 15 जनवरी को नरगिस को तीन बार तलाक बोलकर मकान की छत से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन
छत से फेंकने और कमर पर ईंटों से प्रहार करने पर नरगिस के हाथ और रीढ़ की हड्डी टूट गई। पीड़िता घायल नरगिस का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता सलीम ने बताया कि चिकित्सकों ने रीढ़ की हड्डी में बाल आने से नरगिस को चलने से मना किया है। पिता के मुताबिक नरगिस की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है। पुलिस अभी तक नामजद पति व सास को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पीड़िता नरगिस के आरोपी पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस की देखरेख में अस्पताल में नरगिस का इलाज कराया जा रहा है। शीघ्र ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा - मीनाक्षी शर्मा, थानाध्यक्ष, महिला थाना।