{"_id":"603fd9a78ebc3ee96b273893","slug":"woman-punished-for-two-days-for-doing-obscene-acts-muzaffarnagar-news-mrt528190618","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाला मामला, अश्लील हरकत करने पर महिला को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाला मामला, अश्लील हरकत करने पर महिला को भेजा गया जेल
Thu, 04 Mar 2021 01:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
जेल में महिला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एसीजेएम (प्रथम) कोर्ट ने अश्लील हरकतें करने की महिला अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। दोषी पाई गई महिला को दो दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
जिले में पहली बार किसी महिला को एसीजेएम-प्रथम कोर्ट द्वारा अश्लील हरकतें करने पर सजा सुनाई गई है। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल, शहर के जानसठ रोड स्थित गांव सहावली स्थित नाले की पटरी मार्ग पर 25 सितंबर 2016 को तीन महिलाएं व दो पुरुष सार्वजनिक रूप से आपस में अश्लील हरकतें कर रहे थे।
विज्ञापन
गश्त कर रहे एसआई बालेंद्र सिंह वहां पहुंचे और आरोपियों की हरकतें देख उनके खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह के समक्ष हुई।
विज्ञापन
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान दो महिलाओं व दो पुरुषों की फाइल अलग कर दी गई, जबकि पांचवीं महिला पचेंडा रोड निवासी महिला को न्यायाधीश ने पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर बुधवार को अश्लील हरकतें करने में दोषी करार दिया।
न्यायाधीश ने दोषी महिला अभियुक्त को दो दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जिले में पहली बार अश्लील हरकतें करने के मामले में किसी महिला को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/