फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman policeman attacked for not leaving job

नौकरी न छोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी पर हमला

Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman policeman attacked for not leaving job
नौकरी नहीं छोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने पति, देवर, ननद पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने और विरोध पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी सुनीता ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2019 को हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी योगेश राठी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। ननद रश्मि भी उसका साथ देते हुए उसे धमकी भरे मैसेज भेजने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सात अक्तूबर की देर रात पति महिला पुलिसकर्मी के पुलिस लाइन स्थित आवास पर पहुंचा और बुरी तरह से मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। सीओ सिटी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कातिलाना हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed