फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman doctor's husband charged with murder

महिला डॉक्टर के पति पर हत्या का मुकदमा

Sun, 28 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman doctor's husband charged with murder
महिला डॉक्टर के पति पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दक्षिणी सिविल लाइन कॉलोनी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शक जताया था, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नई मंडी क्षेत्र की भरतिया कॉलोनी निवासी मोहन लाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी डॉ. शिल्पी अग्रवाल की शादी 16 साल पहले दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रुमित अग्रवाल के साथ हुई थी। दंपती के बीच क्लीनिक खोलने को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार रात शिल्पी की मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का शक जताते हुए रुमित के खिलाफ तहरीर दी थी। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed