{"_id":"5f2071988ebc3e638777695b","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghyana-village-devband-news-mrt4935501198","type":"story","status":"publish","title_hn":"घ्याना गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घ्याना गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मृतका पूजा (फाइल फोटो)
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। घ्याना गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पति द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को गांव स्थित शमशानघाट पहुंचकर जले अवशेष कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मंगलवार को कोतवाली पहुंचे नागल निवासी राहुल उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपने गांव की लड़की पूजा (24) से मेरठ में लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों (पति-पत्नी) दिल्ली में नौकरी करने लगे, जबकि उसके माता पिता नागल में रहने लगे थे। राहुल के मुताबिक पूजा ने नर्सिंग का कोर्स किया था। वर्तमान में वह मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में नौकरी कर रही थी। 24 जुलाई को पूजा अपने मायके घ्याना में गई थी। सोमवार की देर शाम उसे पूजा की मौत होने की खबर मिली। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव के श्मशान घाट में पहुंचकर महिला के जले हुए अवशेष कब्जे में लेकर मृतक पूजा के पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक पूजा के पिता का कहना है कि पूजा की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। गांव के मोअज्जिज लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि मृतक पूजा और राहुल एक ही गांव के निवासी थे। कॉलेज के दिनों से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मेरठ में पढ़ाई के दौरान दोनों ने लव मैरिज की थी। अभी तक मृतका के पति द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
वर्जन
पूजा 24 जुलाई को अपने माता-पिता के पास गई थी। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है पुलिस उसकी जांच कर रही है।
-रजनीश उपाध्याय, सीओ देवबंद।