{"_id":"60a5569e8ebc3e4b3a56de89","slug":"woman-dies-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt5390231112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, देवर व बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, देवर व बेटा घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बागपत जनपद के गांव लूूंब निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और देवर घायल हो गए। घटना से महिला के मायके व ससुराल में कोहराम मचा गया।
बागपत जनपद के गांव लूंब निवासी महिला मुनीजा (45) पत्नी रईस कस्बे की सफीपुर पट्टी में अपने मायके में आई हुई थीं। बुधवार को वह मायके से अपने बेटे परवेज (22) व देवर बबलू (43) के साथ एक बाइक से वापस अपनी ससुराल लूंब जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सहित तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मुनीजा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने मुनीजा को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही मृतका मुनीजा की ससुराल व मायके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुुंच गए। मुनीजा के मायके व ससुराल वालों ने पुलिस को किसी भी कार्रवाई से मना किया। पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं दी गई है । परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है । पंचनामा भरने के बाद मुनीजा का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।