फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Sat, 19 Oct 2019 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। शामली जनपद के गांव गढ़ीपुख्ता निवासी जयप्रकाश अपनी पत्नी संतोष (48) के साथ बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में बागपत जनपद के कस्बा बिनौली जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास बाइक पर पीछे बैठी संतोष अचानक गिर गई। सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। संतोष के पति जयप्रकाश पुलिस की सहायता से उसे कस्बे की सीएचसी पर ले गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयप्रकाश के गढ़ीपुख्ता निवासी परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed