फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies, 113 new patients found

महिला की मौत, 113 नए मरीज मिले

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, 113 new patients found
महिला की मौत, 113 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी एक महिला की मौत हो गई, जबकि 113 नए मरीज मिले हैं। 94 मरीज ठीक हुए हैं। कवाल की अस्थायी जेल में 27 बंदी पॉजिटिव आए हैं। पांच पुलिसकर्मी और सीएचसी के चार स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले ंहैं। जिले में टोटल केस 3737 हो गए हैं, जिनमें से एक्टिव केस बढ़कर 1175 पहुंच गए हैं।

भोपा क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी 45 साल की महिला का कोरोना संक्रमित होने पर कुछ दिन पहले बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बृहस्पतिवार शाम को उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच में 113 लोग पॉजिटिव आए हैं। कवाल की अस्थायी जेल में 27 बंदी संक्रमित मिले। पीएचसी मोरना, छपार, खतौली और जानसठ के चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। चरथावल थाने में तीन, कोतवाली में एक और तितावी में एक पुलिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। रामपुरी में छह, गांधी कॉलोनी में तीन, नई मंडी में दो, साकेत कालोनी में दो, शिवपुरी में तीन, शाहपुर में चार, अग्रसेन विहार में दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा चांदपुर, अलमासपुर, मुस्तफाबाद, सुरेंद्र नगर, पचेंडा कलां, मोरना, भोपा, तितावी, बुढीनाकलां, लुहारी खुर्द, देवीदास, जनकपुरी, शिक्षक कॉलोनी, अवध विहार, प्रेमपुरी, इंद्राकालोनी, एक्सिस बैंक, अंबा विहार, फ्रैंड्स कालोनी, सराफा बाजार, खतौली का जुमा पैठ बाजार, जंधेड़ी आदि स्थानों में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को 94 मरीज ठीक हुए। अब तक 2512 मरीज ठीक हो चुके है। टोटल मामले 3737 आए है, जिनमें से 1175 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed