{"_id":"60e4a36d8ebc3ef9f84266c1","slug":"woman-attacked-elderly-aunt-with-a-knife-muzaffarnagar-news-mrt546191761","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बुजुर्ग मामी को चाकू मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बुजुर्ग मामी को चाकू मारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने बुजुर्ग मामी को चाकू मारे
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव भोजाहेड़ी में रिश्तेदारी में आई एक महिला ने अपने पति की बुजुर्ग मामी को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला तरुण चौधरी गांव लिबरहेड़ी, कोतवाली मंगलोर की रहने वाली है। वह क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी में अपने पति की मामी के घर पर अक्सर आती रहती है। सोमवार को भी वह अपनी मामी प्रह्लादवती के घर पर आई थी। मंगलवार को कुछ विवाद होने पर उसने अपनी मामी प्रह्लादवती पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी महिला को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाकर आरोपी महिला को पकड़ लिया। डॉक्टरों ने घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं आने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।